बदायूं में कोचिंग से पैदल लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मझिया रोड पर शाम साढ़े छह बजे यह हादसा हुआ।
शहर के मोहल्ला सुंदरनगर निवासी शिशुपाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी मुस्कान कंप्यूटर कोचिंग से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया ट्रक चालक शराब के नशे में था। मुस्कान ने दो दिन पहले ही इस इंस्टीट्यूट में कोचिंग शुरू की थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *