बदायूं में युवक का सिर और धड़ अलग-अलग मिला; मोहर्रम पर आया था घर, डेढ़ महीने से था गायब

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदत्तपुर में एक ईख के खेत से सड़ी-गली हालत में शव बरामद हुआ है। शव की पहचान दिल्ली में कैंटर चलाने वाले आकिल के रूप में हुई है। वह करीब डेढ़ माह से लापता था।
गुरुवार शाम को हरदत्तपुर से घूरनपुर जाने वाले मार्ग पर कुछ लोगों को तेज बदबू आई। जब उन्होंने खेत में जाकर देखा तो वहां एक शव पड़ा था। शव का सिर और धड़ अलग-अलग हो चुके थे। मृतक के भाई ने बताया कि आकिल मोहर्रम के अवसर पर घर आया था। वह दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा। परिवार ने 15 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बाद में परिवार ने गांव के दो लोगों के खिलाफ अपहरण की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में अपहरण की धाराएं जोड़ी थीं। शव मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। घटना की सूचना पर आसपास के घूरनपुर, भीकमपुर टप्पा जामनी और धुबिया गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके कपड़ों और जूतों के आधार पर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *