बदायूं शहर में आधा दर्जन मोहल्लों की जलापूर्ति शुक्रवार रहेगी बाधित, पाइप लाइन को जोड़ने का होगा काम

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। नगर पालिका के जलकल विभाग द्वारा नागरिकों को सूचित किया है कि कबूलपुरा, घंटाघर, गोपी चौक, अल्फा खां सराय, पक्का बाग, चौधरी सराय और लालपुल आदि क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंक की पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी।
जलकल अभियन्ता जल नितिन सक्सेना ने बताया कि भूसा मंडी स्थित नये नलकूप की पाइप लाइन को ओवरहेड टैंक से जोड़ने का यह कार्य शुक्रवार को कराया जाएगा। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सायंकाल और सुबह के समय क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।
नगर पालिका ने क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतें। विभाग ने अनुरोध किया है कि जलापूर्ति प्रभावित होने को ध्यान में रखते हुए उसी दिन प्रातःकाल प्राप्त होने वाली जलापूर्ति से अपनी आवश्यकता के अनुसार पेयजल का भंडारण कर लें। इससे शाम के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *