वजीरगंज थाने के सामने युवक ने बनाई Reel, पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई, ऐसी कोई जेल नहीं…

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक युवक को थाने के सामने रील बनाना महंगा पड़ गया। उसने वजीरगंज थाने के सामने फिल्मी गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।
कस्बा वजीरगंज के वार्ड संख्या छह का निवासी अंकुल सिंह तिरपाल की दुकान पर काम करता है और उसे रील बनाने का शौक है। रविवार देर रात उसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया, जिसमें वह वजीरगंज थाने के सामने रील बना रहा था। रील में “रोक सके जो दिलवालों को… ऐसी कोई जेल नहीं…” गाना बज रहा था।
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह अंकुल सिंह को हिरासत में ले लिया। वजीरगंज के एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उसकी रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी हटवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *