बदायूॅं जनमत। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम गौतम ने मंगलवार को भी सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना फिटनेस स्कूली बच्चों का संचालन कर रही वैन को सीज किया गया। इसके साथ ही तीन ओवरलोड वाहनों को भी सीज किया गया।
वहीं दो ई-रिक्शा के साथ एक लोडर को भी बिना फिटनेस, बिना प्रपत्र पूर्ण किया संचालित करते पाए जाने पर सीज किया गया। इसके अलावा गलत तरीके से सवारी बैठाने एवं मानकों की अनदेखी करने के अभियोग में दो बसों के चालान किए गये। जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत कुल 09 वाहनों पर कार्रवाई की गई। कार्यवाही में प्रवर्तन सुपरवाइजर आदेश कुमार के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

