बदायूं में घर के कमरे में लटका मिला किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के 32 सिविल लाइन निवासी विजेंद्र की 17 साल की बेटी आकांक्षा का शव शुक्रवार शाम घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। उससे परिवार में किसी ने कोई बात भी नहीं कही। कुछ ही देर बाद वह कमरे में लगे पंखे पर लटकी दिखी। परिजनों ने आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा। उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत बता दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी प्रकार का शिकायती पत्र नहीं दिया है। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता रहे हैं।

काल्पनिक चित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *