बदायूँ जनमत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर व पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं नगर पालिका परिषद उझानी सदस्य, नगर अध्यक्ष रियासत खान के संयुक्त नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध रूपये लेने के सम्बंध में डीएम को संबोधित प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा को सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई।
वहीं ओमकार सिंह ने कहा नगर पालिका उझानी वार्ड नम्बर 20 के मोहल्ला मदिना कालोनी नझियाई के मोहल्ला वासियों द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिसके सम्बन्ध में हमने एक शिकायती पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। ओमकार सिंह ने कहा प्रार्थना पत्र के अनुसार, मोहल्ला वासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन कराया था, मोहल्ले के ही मुबारक पुत्र मुनव्वर ने योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से 20 हजार रुपये ले लिये। वहीं अगली किस्त दिलाने के नाम पर 10 हजार रूपये कि मांग कर रहा है। रुपये न देने पर योजना से नाम कटवाने की धमकी दे रहा है। समस्त आवेदक छत पर टट्टर डाल कर रह रहे हैं। रोजगार का कोई साधन नहीं है।
इसी मोहल्ला नझियाई वार्ड नंबर 20 नगर पालिका उझानी से रियासत खान निर्वाचित वार्ड सदस्य हैं। इन महिलाओं ने आकर उन्हें आकर पूरा घटनाक्रम बताया। शिकायत के बाद अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।





