बदायूॅं जनमत। शासन और डीएम अवनीश कुमार राय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम गौतम एवं यात्री मालकर अधिकारी द्वारा जनपद में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाते एवं वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 72 चालान काटे गए। साथ ही 10 ओवरलोड भारी वाहनों के चालान कर सीज किए गये। वहीं 10 स्कूली वाहनों को चेक किया गया, जिसमें से 02 स्कूली वाहन जो मानक के अनुरूप न होने पर चालान की कार्रवाई की गई। जिनके द्वारा 2.66 लाख रुपये प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।
एआरटीओ हरिओम गौतम द्वारा सभी जन सामान्य से अपील की गई कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। तेज गति एवं नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, यातायात के नियमों का पालन करें, अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें, समय से फिटनेस कराते रहें।


