बदायूं में HP प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, कार से आए हमलावर ने कई गोलियां मारी

Uncategorized

बदायूॅं जनमत‌। जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के मुख्य प्रबंधक परियोजना और उप प्रबंधक की हत्या कर दी गई। कार सवार हमलावर बृहस्पतिवार दोपहर प्लांट में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद कार से ही भाग गया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट के नोएडा निवासी प्लांट के मुख्य प्रबंधक परियोजना सुधीर गुप्ता (55) और बरेली के रहने वाले उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (40) पर ऑटोमैटिक गन से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि दो से तीन गोलियां दोनों को मारी गईं हैं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख-पुकार मच गई। इस बीच हमलावर मौका पाकर कार लेकर वहां से भाग गया।
सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ ही आला अफसर मौके पर पहुंच गए। गोलियां लगने से लहूलुहान प्रबंधक और उप प्रबंधक को सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्होंने मृत घोषित कर दिया। गोली मारने वाला आरोपी अजय प्रताप सिंह प्लांट में ऑपरेटर के पद पर रह चुका है। इस पद से हटने के बाद से ही उसका विवाद चल रहा है।

पहले भी हो चुका था हमला…

बताया जा रहा है कि कर्मचारी को कंपनी से निकालने के बाद करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी आरोपी छह फरवरी को प्लांट में घुसकर दोनों अफसरों पर जानलेवा हमला कर चुका था। इस मामले में दोनों ओर से मामले दर्ज कराए गए थे। दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

DIG, डीएम-एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे…

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही प्लांट को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर जानकारी जुटाई। कुछ देर बाद ही डीआईजी अजय साहनी पहुंचे। स्टाफ से पूछताछ की गई।

मृतकों के फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।                                बरेली से पहुंचे रीजनल मैनेजर…

बरेली से रीजनल मैनेजर देवानंद प्लांट पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात की और प्लांट के अंदर जाकर कर्मचारियों से जानकारी ली। घटना के बाद से प्लांट के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्षेत्र के लोग अंदर नहीं पहुंच पा रहे हैं। मामले की छानबीन प्लांट के अंदर अधिकारी ही कर रहे हैं।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट में काम चुके कर्मचारी अजय प्रताप सिंह ने अंदर घुसकर प्लांट के मुख्य प्रबंधक परियोजन व उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *