बदायूॅं जनमत। हज़रत शाह विलायत (छोटे सरकार) के उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने छोटे सरकार की दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी की। खासतौर से दुआ की हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई व हिन्दुस्तान में जितने मजहब के लोग रहते उनमें प्यार, मोहब्बत का रिश्ता मजबूत रहे। आपस में भाईचारा बना रहे तथा हिन्दुस्तान की तरक्की के लिए दुआ की गई। बेरोजगार को रोजगार, गरीब की गरीबी खत्म हो, बीमार को शिफा मिले। बच्चों को अपने माँ-बाप की इज़्ज़त की तौफीक़ अता हो। समाज में ईमानदारी व सच, उसूल की जिंदगी, बफ़ादारी बनी रहे।
बता दें कि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगभग 20 साल से रोजाना छोटे सरकार की दरगाह पर हाजिरी लगाने जाते हैं। पूरे जिले में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की छोटे सरकार में रोजाना हाज़िरी मशहूर है। छोटे सरकार के उर्स के मौके पर हजारों जायरीन दरगाह पर आकर अपने लिए दुआ करते हैं और फैज़ पाते हैं। इस बार छोटे सरकार के उर्स पर हजारों की भीड़ जमा हुई, कुल शरीफ़ में आने वाले जायरीनों ने अपने-अपने हक में दुआ की। पूर्व मंत्री ने छोटे सरकार के उर्स के मौके पर हाजिरी के साथ कैंप लगाकर अपने साथियों के साथ बैठते हैं तथा उर्स में आने वाले जायरीनों का इस्तकबाल करते हैं, लंगर कराते हैं।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ कैंप पर सभासद भूरे पीर जी, सभासद अनवर खां, सभासद नवेद, सभासद अबरार, सभासद राजा, सभासद मुशाहिद, फरहत अली, अफसर अली खां, पप्पन, रिजवान बब्लू, दानिश, अनीस सिद्दीकी, यूनुस अल्वी, कौसर अली आदि लोग मौजूद रहे।


