रोडवेज स्थित हजरत कयामुद्दीन शाह रहमतुल्लाहि अलैहि की दरगाह पर महफिले कव्वाली का आयोजन

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। रोडवेज स्थित हजरत कयामुद्दीन शाह रहमतुल्लाहि अलैहि की दरगाह शरीफ पर हर साल की तरह इस साल भी सालाना उर्स की महफिल सजाई गई। महफिल ए कव्वाली में कव्वाल साइम नियाजी ने कलाम पेश किये।
बाद नमाज इशा महफिल का आगाज कलामे इलाही से हुआ। हुजूर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और पंजतन पाक व औलिया इकराम की शान भी बयां की गई। आखिर में रंग पेश करते हुए महफिल का समापन हुआ। समापन के बाद दरगाह परिसर में फात्हांख्वानी हुईं। फातहां के बाद मुल्क और क़ौम की सलामती के लिए दुआ की गई।
इस दौरान मस्जिद के इमाम फराज चिश्ती, परवेज बख्श, नवेद बख्श, अफरोज बख्श, आसिम अहमद, सैय्यद शाहिद अली, नाजिम, समीउल्लाह, नकीउल्लाह, अली बख्श, ज्याउद्दीन, इमरान आदि मौजूद रहे।

उर्स की महफिल में कलाम पेश करते हुए कव्वाल : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *