बदायूं में सरकारी हैंडपंप से निकले कीड़े; ग्रामीणों में रोष, रीबोर कराने की मांग

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले के गांव अढौली में ग्राम सभा की जगह पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से अचानक छोट-छोटे कीड़े आने लगे। पानी में कीडो को तैरते देखकर ग्रामीण भौचक्के रह गये। उन्होने दूषित पानी के विरोध में हैंडपंप के समीप खडे होकर प्रदर्शन किया।
वहीं, ग्राम प्रधान से इंडिया मार्का हैंडपंप से कीड़े आने की बात कही तो उन्होने फिलहाल इंडिया मार्का हैंड पंप को बंद करा दिया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से रीबोर करवाये जाने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत के गांव अढौली में ग्राम सभा की जगह पर इंडिया मार्का हैंड पंप लगा हुआ है। जिसके पानी में कीड़े निकल रहे है। पानी में कीड़े होने की बात महिलाओ ने अपने परिवार में चर्चा की तो लखपत ने बाल्टी पर कपडा बांध कर इंडिया मार्का हैंड पंप से निकले कीड़े को दिखाया।
हालांकि, ग्राम प्रधान रीना ने फिलहाल इंडिया मार्का हैड पंप से पानी भरने को मना कर उसको बंद कर दिया है, जिसमें ग्राम प्रधान रीना देव, शीला देवी, गोविंदास, नत्थूलाल, आशीष कुमार, मोनू, ख्याली राम, तोताराम आदि ने कहा कि हैड पंप से कीड़े निकलने की शिकायत व दूसरी जगह बोरिंग करवा कर इंडिया मार्का हैड पंप को लगवाये जाने की खंड विकास अधिकारी से मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *