बदायूॅं जनमत। जिले में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के क्रम में आज सोमवार को एचपी इंटरनेशनल कालेज में छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह के द्वारा दिलाई गई। उन्होंने बताया कि पूरे भारत के सभी जनपदों में गंगा किनारे स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसमें गंगा स्वच्छता और गंगा की अविरलता एवं निर्मलता को लेकर जिला गंगा समिति के तत्वावधान में 16 से 31 मार्च तक जनपद में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विद्यालय की प्रबंधक ने कहा कि हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनकर गंगा मैया को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में प्रतिदिन अपना सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज की प्राचार्या रीतिका चावला और डीपीओ अनुज सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता होपयूनिटी हैल्पिंग वेलफेयर फाउण्डेशन की निदेशक डॉ कृष्णा सिंह, श्री कैलाश घाम ट्रस्ट कछला के डायरेक्टर संचित सक्सेना एवं कालेज का समस्त स्टाफ, एचपी इंटरनेशनल कालेज से अनीता पाठक, शलभ तिवारी, अभिजीत गुप्ता, दिनेश पटेल, वैष्णवी राठौड़, अक्षय सक्सेना, अनीता पटेल, कुमकुम समेत समस्त कालेज स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ कृष्णा सिंह के द्वारा किया गया।

