बरेली बवाल; मौलाना तौकीर रज़ा की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त, करीबी के 150 करोड़ के होटल-बरातघर सील

उत्तर प्रदेश

बरेली जनमत। शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने मौलाना तौकीर सहित अन्य उपद्रवियों की अवैध व नियम विरुद्ध खड़ी की गई संपत्तियों को चिह्नित करने का अभियान शुरू किया है।
बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने रविवार को मौलाना के करीबी आरिश खान के पीलीभीत रोड स्थित होटल स्काई लार्क, फाहम लान और फ्लोरा गार्डन बरातघर को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार होटल व बरातघर का निर्माण नक्शे के विपरीत कराया गया है।
मामले में पुलिस ने उपद्रव के 15 और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को मौलाना सहित 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीमें स्मार्ट सिटी परियोजना में लगे 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही हैं। इसी के सहारे बवाल करने वालों के चेहरे पहचान कर दबिश दी जा रही है। मौलाना ने कानपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर प्रकरण के बहाने शुक्रवार को भीड़ बुलाई, जिसके बाद बवाल हुआ था। इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *