बदायूं में शराब की दुकान में चोरी; 1.46 लाख नकद और 11 पेटी शराब चुराई, CCTV में कैद हुई घटना

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उझानी में एक शराब की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। नकाबपोश चोरों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दुकान में नकब लगाकर 1.46 लाख रुपये नकद और 11 पेटी शराब चुरा ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
चोरों ने दुकान से तीन पेटी ब्रांडेड शराब, तीन पेटी बीयर, तीन पेटी सामान्य शराब और दो पेटी मीडियम ब्रांड शराब चुराई। गल्ले में रखे 1.46 लाख रुपये भी ले गए। हालांकि, दुकान मालिक के अनुसार, चोर कुल मिलाकर लगभग तीन लाख रुपये का माल और नकदी ले गए हैं।
सेल्समैन अमित कुमार ने रविवार को पुलिस को मामले की तहरीर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि दुकान से चोरी हुए माल का मिलान करने में दुकान मालिक और सेल्समैन को कई घंटे लग गए, जिसके बाद विस्तृत तहरीर दी गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *