बदायूॅं जनमत। उसहैत कस्बे के एक युवक का रेलवे में लोको अवर अभियंता पद पर चयन होने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता मनु ने कहा कि अपने नगर एवं अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करने का सराहनीय कार्य किया है। हम लोग इंजीनियर राजभान सिंह पुत्र पूर्व सभासद स्व. तोताराम को भारतीय रेलवे के अवर अभियंता पद पर नियुक्ति मिलने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में अवर अभियंता राजभान सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान हंसराज लोधी, सोनपाल सिंह लोधी, सुखवीर सिंह लोधी, प्रशांत सिंह लोधी, अमित गुप्ता लोधी, सुखवीर राजपूत, अंकित राजपूत, राकेश, हिमांशु पंडित, सुमित, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, रिंकू दिवाकर, विवेक श्रीवास्तव, कु.तुलसी राजपूत, कु. नीलम राजपूत, खुशबू राजपूत आदि मौजूद रहे।

