ब्लूमिंगडेल स्कूल में पत्रकारों और अध्यापकों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, पत्रकारों ने जीती ट्रॉफी

खेल

बदायूँ जनमत। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ब्लूमिंगडेल परिवार एवं समस्त समाचार पत्रों के पत्रकारों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया। मैच का आरंभ मुख्यातिथि स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता के द्वारा टॉस उछाल कर किया गया। टॉस पत्रकारों द्वारा जीतकर सर्वप्रथम उनकी टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने पूरे समर्पण भाव से खेल का प्रदर्शन किया। जहां एक ओर मीडिया की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, वहीं दूसरी ओर ब्लूमिंगडेल के खिलाड़ियों ने सर्वोत्कृष्ट गेंदबाजी कर सबको आश्चर्य चकित कर दिया। दोनों ही टीम के खिलाड़ी पूरे मैच के दौरान एक-दूसरे पर हावी रहे। जहां एक ओर पत्रकार टीम ने पूरे जोश व उत्साह के साथ खेल में सहभागिता की, वहीं दूसरी ओर ब्लूमिंगडेल स्कूल की टीम में मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर एवं उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा के साथ-साथ समस्त अध्यापक टीम ने भी खेल प्रदर्शन में कोई कमी नहीं छोड़ी। अंत में पत्रकारों की टीम ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मैच में शैलेन्द्र शुक्ला (हिन्दुस्तान ब्यूरो चीफ), अंकित गुप्ता (दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ), अमित पाण्डेय (अमर उजाला ब्यूरो चीफ), ऋषि देव गंगवार (अमृत विचार ब्यूरो चीफ) के साथ-साथ समस्त सहयोगी पत्रकारों ने हिस्सा लिया। अंत में मुख्यातिथि स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता ने सभी क्रिकेट प्रेमियों व खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *