बदायूं दोहरे हत्याकांड में SSP का एक्शन; लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज निलंबित

खेल

बदायूॅं जनमत। जिले में एचपीसीएल प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या की हत्या मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्यवाही की है। थाना प्रभारी और इल्का इंचार्ज को लापरवाही बरते पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। बता दें कि हमलावर ने प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद वह भाग निकला था। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।
दोहरे हत्याकांड के चलते थाना मूसाझाग के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार और हल्का प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में कार्य के प्रति लापरवाही सामने आने पर दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *