होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन ने छात्रों को शिक्षा, सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

शिक्षा

बदायूँ जनमत। संविलियन विद्यालय विकासखंड जगत के ग्राम पड़ौआ बदायूं में होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालक एवं बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें सुरक्षित और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसी क्रम में महिला समाज कल्याण विभाग से श्रीमती प्रीति चौहान ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को अपनी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिसे विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी यादव ने काफी सराहा। कहा इस तरह के जन जागरूकता पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय में होते रहने चाहिए जिससे कि बच्चों को नई-नई जानकारी प्राप्त होती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *