पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने एक JCB, पांच ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने 76 लाख 50 हजार की लागत से खरीदे गए पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि बड़े नालों और नालियों की सफाई अब अधिक सुचारू रूप से की जा सकेगी।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए हर संभव संसाधन जुटाए जा रहे हैं। पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी के माध्यम से नालों की सफाई के कार्य में तेजी आएगी। साथ ही कूड़े के ढेर उठाने में राहत मिलेगी।
इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यव, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, शरीफ अहमद, जहांगीर, महेश बाबू, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, मनोज सोनकर, इमरान समेत पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *