बदायूॅं जनमत। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुपालन एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर, जनपद न्यायालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश शालू संगल पत्नी विवेक संगल, जनपद न्यायाधीश बलजोर सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रिंकू, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुष्पेन्द्र चौधरी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपण कर पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा पौधों की दीर्घकालिक देखभाल और सुरक्षा के तरीकों के बारे में जागरुक किया ताकि लगाये गये पौधे सुरक्षित बड़े हो सकें।

