सदर विधायक महेश गुप्ता संग एआरएम राजेश पाठक ने 3660 पौधे लगाए

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पैंतीस करोड़ से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है। उसी श्रेणी में जनपद में भी पौधरोपण किया गया। जिसमें सर्व प्रथम वनकोटा गंगा एक्सप्रेस-वे पर दोनों ओर पौधरोपण केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया।
उसी श्रंखला में रोडवेज कार्यशाला के समस्त कार्मिक तथा चालक व परिचालकों ने बिल्सी, बदायूं कार्यशाला और अन्य स्थानों पर बृहद पौधे लगभग 3660 तृतीय चरण में लगाए गए। जिसमे लगभग समस्त अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित थे। जबकि लक्ष्य मात्र तीन हजार पौधे लगाने का दिया गया था। पौधरोपण सकुशल संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *