बदायूं दोहरे हत्याकांड पर बोले सपा नेता प्रेमपाल यादव- यह घटना पुलिस और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने सैंजनी में हुए हत्याकांड पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि एचपीसीएल प्लांट में कार्यरत अधिकारी सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा ने पूर्व में कई बार पुलिस को बताया था कि उनकी जान को खतरा है तब भी पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए और आरोपी ने प्लांट में घुसकर दोनों अधिकारियों की हत्या कर दी। यह घटना पुलिस और प्रशासन लापरवाही का नतीजा है। प्रभावशाली लोग इस प्लांट को बर्बाद करना चाहते हैं।
समाजवादी पार्टी पुलिस की भूमिका के साथ अपराधियों को सरंक्षण देने वालों की भी जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *