बदायूं में विधायक की मां का निधन; डिप्टी सीएम पहुंचे, कहा- दुख की घड़ी में आपके साथ हूं

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरीश शाक्य की मां फूलवती का निधन हो गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने और परिवार को सांत्वना देने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। वह विधायक के पैतृक गांव कादराबाद पहुंचे।
डिप्टी सीएम ने दिवंगत फूलवती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मौर्य ने कहा कि यह क्षति केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *