बदायूं में खाना बनाते समय गैस चूल्हे में लगी आग, महिला की झुलसकर मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान कोतवाली के रामजीत नगला गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगने से एक महिला की मौत हो गई।
प्रीतम की 35 वर्षीय पत्नी गुड्डो रविवार को गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। अचानक आग लग गई और वह झुलस गईं। परिजन उन्हें तुरंत सहसवान अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल वालों ने मायके पक्ष को सूचित किया। दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *