गंगा दशहरा के दिन बदायूं में रहेगा रूट डायवर्ट, देखिए निर्धारित किए गए मार्ग

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर थाना उझानी क्षेत्र अन्तर्गत कछला घाट पर गंगा स्नान होना प्रस्तावित है। जिसमें काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। गंगा स्नान के अवसर पर अधिक भीड़-भाड़ होने के कारण यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के दृष्टिगत 04 जून से 05 जून की शाम तक जनपद में भारी/मध्यम वाहनों का रूट डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा।
1- जनपद बदायूँ से अलीगढ, मथुरा राजस्थान की ओर जाने वाले भारी / मध्यम वाहन उझानी से मुजरिया चौराहा, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेगें।
2- जनपद बदायूँ से कासगंज, एटा, आगरा की ओर जाने वाले भारी / मध्यम वाहन बदायूँ से नौशेरा, कादरचौक, गंजडुंडवारा, सहावर होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेंगे।
3- मुजरिया चौराहे से कोई भी भारी / मध्यम वाहन कासगंज की ओर नहीं जायेगा।
4- कछला रोड सहसवान से कोई भी भारी / मध्यम वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नही जायेगा।

डायवर्जन स्थान…

1- राजकीय मेडीकल कॉलेज तिराहा
2- सहसवान तिराहा
3- मुजरिया चौराहा
4- कस्बा सहसवान           

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *