बदायूॅं जनमत। सैदपुर बस्ती के मौलाना मुमताज हैदर खान की बालिदा के चालीसवें की फातिहा के मौके पर सुनहरी मस्जिद में एक रोज़ा प्रोग्राम हुआ। जिसमें हज़रत मौलाना ततहीर रज़ा साहब बरेलवी ने खिताब फरमाया, जिसमें औलाद के ऊपर वाल्देन के जो हुकूक है उनकी नसीहत दी गई। उन्होंने कहा औलाद पर वाल्देन की खिदमत करना सबसे बड़ा सबाब का अमल है। इनके अलावा मुफ्ती शाने आलम ने भी खिताब किया। प्रोग्राम मौलाना मुमताज हैदर की ज़ेरे सरपरस्ती में हुआ। इस मौके पर बस्ती के दीगर उलमा ए किराम ने भी शिरकत की।
मुफ्ती शाने आलम उदयपुरी, हाजी मो स्वाले अली, हाफ़िज़ ताहिर हुसैन, हाफ़िज़ अकरम नूरी, हाफिज मो हनीफ के अलावा सैकड़ों लोगों ने दुआ में हिस्सा लिया।

रिपोर्ट- ज़ीशान सिद्दीकी सैदपुर

