बदायूॅं जनमत। हाफ़िज़ सिद्दीक इस्लामियां इंटर कॉलेज में एक भावुक एवं गरिमामई विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खां ने अपने 40 वर्ष 6 माह 22 दिन के सफल सेवाकाल के उपरांत विद्यालय से विदाई ली।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में हसन मुहम्मद अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में अब्दुल सुबूर ख़ाँ के व्यक्तित्व और सेवाओं पर प्रकाश डाला। जबकि डॉ. नासिर ने भावपूर्ण विदाई कलाम प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। संचालन डॉ. यासीन अली उस्मानी ने किया।
समापन अवसर पर मैनेजर ख़िसाल उद्दीन और प्रबंध समिति के सदस्यों ने उनके अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। प्रधानाचार्य के रूप में मंसूर हुसैन का स्वागत भी किया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में डॉ. यासीन अली उस्मानी, मोहम्मद अलीम ग़ज़नवी, अमरकांत लाल दास, मोहम्मद अज़ीम, कमाल अहमद खां, मिर्ज़ा सलमान हसन, मोहम्मद ज़ुबेर, अमीरुद्दीन, अमन सैफी, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद दानिश, फ़ौज़ान आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने अब्दुल सुबूर ख़ाँ को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नए प्रधानाचार्य मंसूर हुसैन को मुबारकबाद पेश की।

