बदायूं में गंगा नदी में शराब पार्टी की रील बनाने वाले गिरफ्तार, नामित सभासद की शिकायत पर एक्शन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गंगा नदी में नाव पर सवार होकर शराब पार्टी की रील बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नगर पंचायत के नामित सभासद की शिकायत पर की है।

मामला उसहैत थाना क्षेत्र के भुण्डी गंगा घाट का है। पुलिस के अनुसार, कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या दो निवासी तालिब और नबी रसूल सोशल मीडिया पर रील बनाते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने उसहैत क्षेत्र के भुण्डी गंगा घाट पर नाव पर सवार होकर शराब पीते हुए और शराब नदी में डालते हुए एक वीडियो बनाई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। जिसके बाद उसहैत नगर पंचायत के नामित सदस्य टिंकू राठौर ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों युवकों समेत चार लोगों का चालान कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *