गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, तीन दिन बाद उसहैत घाट पर मिला शव

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गंगा स्नान के दौरान डूबे एक युवक का शव तीन दिन बाद बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पटियाली थाना क्षेत्र के कस्बा मैन बाजार निवासी सुंदरम (25 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश के रूप में हुई। सुंदरम 30 मार्च की शाम अपने साथियों के साथ कादरगंज क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूबकर लापता हो गया। उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
घटना के बाद से परिजन और स्थानीय लोग सुंदरम की तलाश कर रहे थे। गुरुवार को उसहैत थाना क्षेत्र के कदम नगला घाट के पास गंगा किनारे एक शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान सुंदरम के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सुंदरम कस्बे में करन की रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था। घटना वाले दिन दुकान बंद करने के बाद वह अपने साथियों करन पुत्र संजीव, उमंग और हसरत के साथ गंगा स्नान के लिए गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *