रोडवेज के संविदा परिचालक की संदिग्धावस्था में मौत, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक रोडवेज संविदा परिचालक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है। संविदा परिचालक अवधेश (30) पुत्र भीमसेन का शव गांव से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नागरजूना निवासी अवधेश बदायूं डिपो पर संविदा परिचालक के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को वह अपनी ड्यूटी से घर लौटे थे। घर आने के बाद उन्होंने परिवार के किसी भी सदस्य से बातचीत नहीं की। बुधवार को वह दिनभर गांव में अकेले घूमते रहे। लेकिन किसी से बात नहीं की। रात को वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए।
अगली सुबह जब परिजनों को अवधेश घर में नहीं मिले, तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। उन्हें पास के जंगल में अवधेश का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। परिवार वाले यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अवधेश ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। उनकी शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *