बदायूं चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने दो सफाई कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में दो सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी सावित्री पत्नी जोमा और धर्मेंद्र पुत्र संपत को शॉल, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में कुल 13 लाख 10 हजार 019 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही बदायूं नगर पालिका स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है और उनके कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आगे का जीवन सुखमय बीते और जरूरत पड़ने पर पालिका हमेशा उनके सहयोग के लिए तैयार रहेगी।
विदाई समारोह में सभासद अबरार, सभासद मुकेश साहू, सभासद नवेद, सभासद मोहित सक्सेना, सभासद श्याम साहू, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, लेखालिपिक रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, विनोद सोनकर, महेश बाबू, सफाई कर्मचारी संघ नेता रमेश डी लाल, संदीप, अरुण, शिवा, छोटे, संजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *