रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; MF हाईवे पर हुआ हादसा, बस में घुसी बाइक

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बस के अगले हिस्से में घुस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार बिसौली नगर में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मयूर बार के सामने यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, मोतीपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय विकास यादव अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल विकास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर सड़क किनारे हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *