बदायूं गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और बेटा गंभीर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मूसाझाग थाना के मनकापुर कौर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर से हुआ। मृतक महिला की पहचान सावित्री (35) पत्नी शिवनाथ के रूप में हुई है। उनका बेटा प्रताप निवासी बिनावर भी इस हादसे में घायल हुआ है। सावित्री किसी शादी समारोह से वापस अपने घर जा रही थीं। बिनावर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उनकी बाइक को मनकापुर कौर के पास गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे पर जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सावित्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रताप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रताप ग्राम बावीयाना, थाना बिनावर का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *