बदायूॅं जनमत। बदायूं में हाईस्कूल की छात्रा श्वेता ने जिले में टॉप किया है। शहर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की श्वेता ने हाईस्कूल में 95 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। श्वेता ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई की, जिसकी बदौलत आज उन्हें यह सफलता मिली है। उनका पसंदीदा विषय गणित है। श्वेता की मां कोमल प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं। उन्होंने कहा कि बेटी पर गर्व है।

