बदायूॅं जनमत। विकास क्षेत्र उझानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से सम्बंधित बहुत ही सुंदर पोस्टर बनाये।
पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 8 की भारती प्रथम व डिम्पल ने द्वित्तीय एवं नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से सम्बंधित सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने छात्रों को बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से हमे बहुत कुछ सीखना चाहिए। उनके द्वारा दिये गए गीता उपदेश से आदर्श जीवन यापन की शिक्षा मिलती है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी का भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिन है। यह प्रतेयक वर्ष भाद्रपद महीने की कृष्ण जन्माष्टमी को मनाया जाता है। अंत मे सभी छात्रों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मो जावेद सिद्दीकी, विजेंद्र सिंह, अजय पाल, रेखा, दुर्गा, रूपेंद्र, खुशबू, विशाल आदि उपस्थित रहे।

