उसहैत में पंजाब नेशनल बैंक का ATM फेल; भटकते रहे उपभोक्ता, क्षेत्र भर का है इकलौता ATM

व्यापार

बदायूॅं जनमत‌। कस्बा उसहैत की सबसे पुरानी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा उपभोक्ताओं को सुविधाएं देने में आज भी असमर्थ है। क्षेत्र भर में केवल पंजाब नेशनल बैंक का ही एटीएम लगा हुआ है। इसीलिए अधिकांश उपभोक्ता इसी पर निर्भर रहते हैं। सोमवार को एटीएम के फेल होने पर सारा दिन उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं हैरत की बात यह है कि इसके बावजूद बैंक के जिम्मेदारों ने तकनीकि सहायक टीम को नहीं बुलाया।
बता दें कि उसहैत में सबसे पुरानी और सबसे अधिक व्यापार करने वाली बैंक पंजाब नेशनल बैंक है। इसके बावजूद खाता धारकों को कोई विशेष सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती। बैंक में उपभोक्ताओं को बैठने और पीने के पानी तक की सुविधा नहीं है। दशकों से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पुराने ढर्रे पर ही चली आ रही है।
उसहैत में संचालित राष्ट्रीय युवा एक्शन कमेटी की मांग और निरंतर प्रयास से पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम स्थापित कराया था। इससे पहले यहां के उपभोक्ता केवल पासबुक का प्रयोग करते थे। एकाध उपभोक्ता के पास एटीएम हुआ करता था। लेकिन जब से पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा है, तब से अधिकांश खाता धारकों के पास खुदका एटीएम कार्ड है। अधिकांश लोग बैंक की भीड़ से बचने के लिए एटीएम का ही प्रयोग करते हैं। वहीं सोमवार को सारा दिन एटीएम ने कार्य नहीं किया। इससे उपभोक्ता सारा दिन परेशान रहे।

उसहैत का इकलौता ATM बना…

राष्ट्रीय युवा एक्शन कमेटी के प्रयासों से उसहैत वासियों को एटीएम की सुविधा मिल सकी। कुछ साल पहले उसहैत में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा भी खुल चुकी है। लेकिन वह भी एटीएम की सुविधा नहीं दे सकी है। उसहैत में पीएनबी, केजीबी और एसबीआई कुल तीन बैंक स्थित हैं। वहीं एटीएम मात्र एक पीएनबी का है। अधिकांश बैंकों के कार्ड धारक इसी एटीएम के सहारे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *