बदायूॅं जनमत। नगर पालिका परिषद बिल्सी के एक सभासद ने पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर अपने पद से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया। हालांकि शनिवार को डीएम को दिए पत्र में उन्होंने घरेलू समस्याओं और मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। उन्होंने डीएम से त्यागपत्र स्वीकार करने का निवेदन किया है।
नगर पालिका परिषद बिल्सी के वार्ड संख्या पांच से निर्दलीय सभासद शाहनवाज अल्वी पुत्र सफदर अली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने बिल्सी थाने में तैनात सिपाही इंद्रजीत सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि इंद्रजीत सिंह पूरे बिल्सी कस्बे को अकेला चलाता है। उसका कहना है कि कोई सभासद, चेयरमैन, किसान यूनियन या वकील कोई मेरा मुकाबला नहीं कर सकता। मैं पिछले तीन साल से बिल्सी थाने में हूं और यहीं रहूंगा।
हालांकि सभासद शाहनवाज अल्वी ने डीएम को दिए त्यागपत्र में लिखा है कि वह अपनी घरेली समस्याओं से मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हैं। जिससे वह अपने कर्तव्यों का निर्वाह नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण वह सभासद पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।



