ईद-उल-अजहा; नमाज़ अदा कर अल्लाह की राह में पेश की गई कुर्बानी

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। गुरुवार को जिलेभर में सादगी के साथ ईद उल अजहा बकरीद मनाई गई। सुबह अपने निर्धारित समय पर ईदगाह सहित मस्जिदों में नमाज़ अदा कर कौम व मुल्क की खुशहाली व आपसी भाईचारा क़ायम रहने के लिए दुआ की गई। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की, इसके बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश की गई। ईद-उल-अजहा की नमाज़ के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह सहित मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही।
गुरुवार को सबसे पहले खानकाह कादरिया मस्जिद में 05:45 पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। इसके बाद जामा मस्जिद शम्सी और फिर ईदगाह शम्सी में नमाज़ अदा की गई। इसके बाद लोगों ने कुर्बानी का सिलसिला शुरू किया। इसके अलावा कस्बा उसहैत में सबसे पहले बीच वाली नूरानी मस्जिद में 07:45 पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा हुई। इसके बाद ईदगाह और फिर जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कस्बा सैदपुर में ईदगाह में पेशे इमाम मुफ्ती सय्यद वाकिफ अली साहब ने ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा कराई। वहीं जामा मस्जिद में हाफिज शाहबेज़ मरकजी ने खिन्नी वाली मस्जिद में कारी जिया उल हक़, मस्जिद अमीर खां में हाफिज़ अदीब रज़ा, दरगाह वाली मस्जिद में हाफिज रिज़वान खालिदी, नूरे इलाही में कारी नौशाद रज़ा ने नमाज़ अदा कराई। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में भी निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा कर मुल्क में आपसी भाईचारे व खुशहाली के लिए दुआ की गई। नगर पंचायत की ओर से जगह जगह पानी के टैंकर लगाए गए‌। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने गड्ढे खोदकर कुर्बानी के अवशेषों को दफन किया।
वहीं अनवर अली खां, सय्यद स्वालेह अली, सय्यद शाहिद अली, अंजुमन रजाए मुस्तफा के सदर जाहिद हुसैन कुरैशी, नगर पंचायत चेयरमैन इशरत अली खां, भाजपा सूफ़ी संवाद अभियान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी व पूर्व चेयरमैन पति विकार अहमद खां ने कस्बाईयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों से अपील की साफ़ सफ़ाई का विशेष ध्यान रखें और आपसी भाईचारा कायम रखें। नमाज़ के बाद लोग दरगाह शरीफ और कब्रिस्तान पहुंचे और अपने पूर्वजों को मगफिरत की दुआ की। इस दौरान एसपी देहात ने जायज़ा लिया।

सैदपुर स्थित ईदगाह में एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *