बदायूॅं जनमत। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने आज मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, समरेर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा ज्योतसना मल्ल उपस्थित रहीं। मौके पर विद्यालय की प्रभारी वार्डन सीमा मिश्रा स्टाफ के साथ उपस्थित थीं। सहायक रसोइया राजकुमारी मौके पर अनुपस्थित पाई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सहायक रसोइया राजकुमारी का आज मंगलवार का वेतन आहरित न किया जाए।
उधर, समरेर के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह मौके पर उपस्थित थे। बालिका छा़त्रावास में पानी की समुचित सप्लाई कराने तथा खराब लाइट एवं पंखों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए गए। संज्ञान में आया कि विद्यालय में कतिपय अध्यापिकाओं के द्वारा रोस्टर के अनुरूप रात्रि निवास नहीं किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए कि रोस्टर के अनुरूप अनिवार्य रूप से अध्यापिकाओं का रात्रि निवास सुनिश्चित कराएं।

