बदायूॅं जनमत। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को विकास क्षेत्र वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय बरौर अमानुल्लापुर, प्राथमिक विद्यालय पुन्नापुर, प्राथमिक विद्यालय निमठोली, प्राथमिक विद्यालय रोटा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सोही का आकस्मिक निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। साथ ही विद्यालयों में नामांकित बच्चों के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति भी सही पाई गई। अधोहस्ताक्षरी द्वारा बच्चों को ग्रीन बोर्ड पर बच्चों की शैक्षिक योग्यता का भी परीक्षण किया गया, जिसमें बच्चों से पूछे गये सवालों का संतोषजनक जबाव दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोही में अधोहस्ताक्षरी द्वारा मिड डे मील के अन्तर्गत बने खाने को बच्चों के साथ खाया गया।
अधोहस्ताक्षरी द्वारा निरीक्षित सभी विद्यालय में व्यवस्थाएं भी संतोषजनक पायी गईं। विद्यालय के समस्त स्टाफ को बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत किये जाने तथा समस्त बच्चों को ड्रेस में बुलाने के लिऐ निर्देशित किया गया। साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के लिए निर्देशित किया गया।



