अहमद हसन इंटर कॉलेज की छात्रा स्वालेहा हसन का अमेठी राजकीय मेडिकल कॉलेज में चयन

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। कस्बा उसहैत स्थित अहमद हसन इंटर कॉलेज की छात्रा स्वालेहा हसन का नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज अमेठी में MBBS के लिए चयन हुआ है। इससे परिवारजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
बता दें कि स्वालेहा हसन अहमद हसन इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर काविश की पुत्री हैं। इस मौके पर डॉ काविश और उनकी पत्नी शहनाज़ हसन ने अपनी बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसके कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
स्वालेहा हसन ने अहमद हसन इंटर कॉलेज से ही कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने नीट (NEET) की तैयारी कर अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। स्वालेहा हसन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के बाद अहमद हसन इण्टर कॉलेज के शिक्षकों द्वारा कराई जाने वाली पढ़ाई को दी है।

स्वालेहा हसन अपने माता-पिता के साथ : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *