बदायूॅं जनमत। भाजपा नेता व म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर केसी शाक्य का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में जैसे भूचाल आ गया। लोग तरह तरह के कटाक्ष रहे हैं। कुछ लोगों ने तो केसी शाक्य को समाजवादी पार्टी का दातागंज विधानसभा से प्रत्याशी होने की संभावना तक जता डाली। वहीं कुछ लोग इसे भाजपा की कमजोरी और सपा की मजबूती बता रहे हैं। लेकिन जनमत एक्सप्रेस की टीम ने जब इसकी गहराई से पड़ताल की तो कुछ और ही मामला सामने आया।
भाजपा नेता केसी शाक्य दातागंज विधानसभा राजीव कुमार सिंह के करीबी माने जाने हैं। साथ ही वह पिछले 10 सालों से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। लेकिन मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर जैसे भूचाल आ गया। उनके फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह आंवला सांसद नीरज मौर्य, राजेश वर्मा और शाहजहांपुर के सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बुद्ध प्रतिमा देते नजर आ रहे हैं।
फोटो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्होंने समाजवादी पार्टी का दातागंज विधानसभा से प्रत्याशी तक घोषित कर दिया। वहीं उनकी सपा में शामिल होने का दावा भी किया जा रहा है। लेकिन जनमत एक्सप्रेस की टीम ने जब उनसे बात की और सत्यता की तहकीकात की तो कुछ और ही मामला सामने आया। जब भाजपा नेता केसी शाक्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं आज भी भाजपाई ही हूं। उन्होंने सभी दावों को अफवाह बताया है।
क्या बोले भाजपा नेता केसी शाक्य….
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और तमाम दावों को लेकर जब जनमत एक्सप्रेस की केसी शाक्य से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के शहादत दिवस पर लखनऊ में समाज के प्रतिनिधियों के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे पूरे प्रदेश से समाज के संभ्रांत जन व जनप्रतिनिधि बाबू जगदेव प्रसाद जी को श्रद्धांजलि देने एकत्रित हुए। उसी कार्यक्रम में मैं भी शामिल हुआ था। इसी दौरान अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।


