बदायूॅं जनमत। होप यूनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शहर की ऑफिसर कॉलोनी, नियर विकास भवन में निःशुल्क BMI आधारित स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों का BMI कैलकुलेशन के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सीनियर वेलनेस कोच सौरभ कश्यप, बैलेंस कोच मेकराम शास्त्री, वेलनेस कोच मनोहर सिंह सहित अन्य विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य एवं स्वयंसेवक राजकुमार गौतम, प्रगति सिंह, सुमन पाल, कुमकुम, रिया, योगेश कुमार सिंह एवं संजय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था की डायरेक्टर ने सभी सहयोगियों एवं वेलनेस कोचों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

