बदायूँ जनमत। रामगंगा में अपनी आस्था के अनुसार गंगा का पहनावा कराते समय दो युवक डूब गये। जहां एक की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गम्भीर है।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलाडाण्डी में आज राम गंगा स्नान करते समय दो युवक डूब गए। यह युवक आस्था के अनुसार गंगा का पहनावा करा रहे थे। अचानक गहरे पानी मे जाने के कारण दोनों युवक डूब गए। दोंनो को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। परिजन उन दोनों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने अमन (25) पुत्र मंजूस यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास (12) पुत्र मुनेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुँच गया। जहाँ परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
