सड़क हादसे के 13 मृतकों के परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्वमंत्री आबिद रज़ा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कल सोमवार को कादरचौक ब्लॉक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य गांव अल्लापुर चमारी, चेतू नगला, निजामपुर के 13 लोगो की बागपत में एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में अपनी जाने गवाने वाले लोगों के पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की इस हादसे में मौतें हुई हैं हमारी पूरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ है हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।
उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों को 50-50 लख रुपये और घायलों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए देने की मांग की। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस की सुविधा होना चाहिए, उन्होंने कहा यदि एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस की सुविधा होती तो तत्काल चिकित्सा सेवा के द्वारा मृतकों की जान बचाई जा सकती थी।
इस मौके पर विनोद यादव, शशांक यादव, हर्षित यादव, लालू यादव, राजवीर यादव, विजय यादव, अनिल यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, मास्टर कल्याण यादव, मनीष यादव, देवेंद्र यादव, कृष्ण पल यादव, शिवराज यादव, भगवान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *