बदायूं में नहाते समय किशोरी पर गिरी दीवार, परिजनों ने मलबा हटाकर निकाला शव

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गुन्नौर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में सोमवार को घर में स्नान कर रही 13 वर्षीय किशोरी के ऊपर अचानक पुरानी और कमजोर दीवार गिर गई। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि किशोरी अपने घर में स्नान कर रही थी। इसी दौरान घर की पुरानी दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मलबा हटाना शुरू किया और किशोरी को बाहर निकाला।
मलबे से बाहर निकालने के बाद परिजनों ने किशोरी को देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। हादसा घर की कमजोर और पुरानी दीवार गिरने के कारण हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल घटना को लेकर किसी तरह की पुलिस कार्रवाई की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *