बदायूं में आफत की बारिश; कच्ची छत ढहने से मासूम की मौत, मां-दादा और दो भाई-बहन घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे बारिश के कारण कच्चे घर की छत ढह गई। मलबे में दबकर डेढ़ साल के मासूम रोहन की मौत हो गई। हादसे में उसकी 6 साल की बहन जाहनवी, 4 साल का भाई अजीत, मां प्रतिमा और दादा कालीचरन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के समय परिवार के लोग कच्चे मकान के अंदर थे। अचानक छत गिरने से सभी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने डेढ़ साल के रोहन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। वहीं घायल मां प्रतिमा, बहन जाहनवी, भाई अजीत और दादा काली चरन का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *