बदायूं जिले में अवैध रूप से संचालित जिम और स्विमिंगपुल होंगे बंद

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। डीएम अवनीश राय ने निर्देश दिए कि जनपद में अवैध तरीके से संचालित जिम व स्विमिंगपुल की विस्तृत जांच कराकर उनके कार्यवाही करते हुए उनको तत्काल बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधिवत नियमानुसार संचालित जिम व स्विमिंगपुल से शासनादेश में प्राप्त निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 15 हजार रुपए वसूल किया जाएगा।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला खेलकूद एवं प्रोत्साहन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता सहित जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया सहित अन्य अधिकारी एवं गेम ट्रेनर मौजूद रहे। डीएम ने निर्देश दिए कि जिम व स्विमिंगपुल की जांच के लिए सम्बंधित एसडीएम की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों तथा स्थानीय निकाय अधिकारियोें के साथ समिति गठित की जाएगी, जो अवैध रूप से संचालित जिम व स्विमिंगपुल की जांच कर उनको नोटिस देगी। जांच में अवैध रूप से संचालित जिम व स्विमिंगपुल को बंद कराया जाएगा विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
डीएम ने जिला क्रीड़ाधिकारी को निर्देश दिए कि वह जिला स्तर पर एक विशाल खेलकूद का कार्यक्रम कराने के लिए रूपरेखा तैयार करें। साथ ही स्टेडियम में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *