बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी, 23 को मतदान, 27 को मतगणना

राजनीति

बदायूँ जनमत। शंभू कुमार आयुक्त बरेली मण्डल बरेली व रिटर्निंग ऑफिसर बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ने चुनाव के लिए 29 सितम्बर को अधिसूचना लिखित रूप में जारी कर दी है।
महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितम्बर को जारी हो गई है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर निर्धारित की है, नाम निर्देशनों की समीक्षा 07 अक्टूबर को होगी तथा 09 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आज 30 सितम्बर को मध्यान्ह 12 बजे सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर चुनाव सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *